बठिंडा | आजकल युवाओं में विदेश जाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है, जिससे कई बार युवा बाहर न जा पाने के कारण खतरनाक कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला बठिंडा से सामने आया है, जहां एक युवक ने विदेश जाने के सपने के चलते फांसी लगा ली। ग्राम गटवाली के बूटा सिंह पुत्र कुलदीप सिंह (23) पुत्र ने खेत के नलकूप के कमरे में आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के मुताबिक वह पढ़ाई करने के बाद ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसका पूरा बैंड नहीं आया, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा उठाए गए इस भयानक कदम से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रात करीब 8 बजे युवक खाना खाकर घर से निकला था। नहीं लौटने पर परिजन व ग्रामीण जब खेत में पहुंचे तो देखा कि उसका शव ट्यूबवेल से लगे कमरे में लटका हुआ है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।





