Saturday, April 18, 2026
Google search engine

जालंधर: ऑटो की कार के साथ जबरदस्त टक्कर, 5 लोग घायल

जालंधर, 23 नवंबर| यहां एक बड़ा हादसा हो गया है। नकोदर रोड स्थित डाउन टाउन होटल के पास गलत दिशा से आ रहे ऑटो की कार के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 4 लोगों सहित ऑटो चालक घायल हो गया जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी अनुसार कार वाले एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान ऑटो गलत दिशा से आया, जिस कारण जबरदस्त हादसा हो गया। ऑटो में एक सवारी भी थी जिसे मामूली चोटें आई है।

हादसा इतना भयानक था कि कार और आटो के परखच्चे उड़ गए। एयर बैग खुलने से कार चालकों का बचाव हो गया लेकिन ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments