जालंधर, 23 नवंबर| यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की मांग को लेकर जालंधर के धनोवाली गांव के पास दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर किसानों का धरना गुरुवार को भी जारी है। किसान आज धनोवाली फाटक के पास रेल रोकेंगे क्योंकि अभी तक सरकार से किसानों की मुलाकात नहीं हो पाई है।
आपको बता दें कि बुधवार को चंडीगढ़ में किसानों की बैठक होनी थी, जो नहीं हो सकी। इससे नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि जब तक सरकार न्यूनतम एमएसपी मूल्य बढ़ाने की मांग नहीं मान लेती, तब तक धरना जारी रहेगा। गुरुवार सुबह 10 बजे मोर्चा की बैठक में रेलवे ट्रैक जाम करने का निर्णय लिया जायेगा। वहीं संगठन 26 नवंबर को चंडीगढ़ की ओर विरोध मार्च निकालेगा।





