Saturday, April 18, 2026
Google search engine

इंडिगो एयरलाइन ने किया AI चैटबॉट लॉन्च, टिकट बुक के साथ 10 भाषाओं में देगा यात्रियों के प्रश्नों का उत्तर

नई दिल्ली, 30 नवंबर| इंडिगो एयरलाइन ने हाल ही में 6Eskai नाम से एक AI चैटबॉट को लॉन्च किया है। यह चैटबॉट GPT-4 तकनीक का उपयोग करता है। यह 10 भाषाओं में यात्रियों के प्रश्नों का उत्तर दे सकता है। इस के साथ ही यह लोगों को एयरलाइन के पूरे नेटवर्क पर उड़ानों के लिए टिकट बुक करने की सुविधा भी देता है।

यह नया चैटबॉट इंडिगो की डिजिटल टीम द्वारा बनाया गया है। इस तकनीक को चलाने के लिए उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर काम किया है। जानकारी के अनुसार, यह एआई चैटबॉट एयरलाइन के लिए बहुत बड़ी डील है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments