लुधियाना, 28 अक्टूबर | एक युवक ने चुन्नी के सहारे पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक कर्ज और विदेश में वीजा एक्सटेंड न होने के कारण काफी परेशान था। बीती रात उसने कमरे में फंदा लगाया तो अचानक से चुन्नी टूट गई। युवक के गिरने की आवाज सुनकर जब उसके परिजनों कमरे में गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
युवक की नाजुक हालत देख तुरंत डॉक्टर के पास लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक का नाम प्रभजोत है।
जानकारी देते हुए प्रभजोत के जीजा अवी ने कहा कि प्रभजोत गांव मेहरबान की मॉडल कॉलोनी में रहता है। वह दो बहनों का इकलौता भाई थी। करीब 4 महीने पहले उसकी शादी हुई है। परिवार के बेहतर भविष्य के लिए वह काम करने दुबई गया, लेकिन वहां उसका वीजा एक्सटेंड नहीं हुआ। जिस कारण वह काफी परेशान रहने लगा।
प्रभजोत ने अपने कमरे में चुन्नी के साथ गला बांध कर पंखे से लटक गया। अचानक चुन्नी टूट गई तो मां कुलविंदर कौर ने देखा जमीन पर पड़ा प्रभजोत बेसुध हालत में था। उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत बताया। प्रभजोत ने कई बैंकों का कर्ज भी देना था। बैंक कर्मी कई बार चक्कर लगा चुके थे। प्रभजोत ने बैंक के कर्ज की बात अपनी बहनों से भी छिपाई अन्यथा वह उसकी मदद जरूर करते। फिलहाल प्रभजोत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।