अमृतसर, 18 दिसंबर| अमृतसर के सीमावर्ती गांव घरिंडा में 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां पिता हीअपनी बेटी का दुश्मन बन गया और अपनी बेटी के जिस्म का सौदा करने लगा। पिता ने पहले अपनी छोटी बेटी को दामाद के सामने और फिर कुछ और लोगों के हवाले कर दुष्कर्म करवाया।
पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि उनका पूरा परिवार मेला देखने गया था। वह और उसके पिता घर में अकेले थे। उसी दिन उसका जीजा उनके घर आया, रात को खाना खाने के बाद पिता के साथ कमरे में सो गया। रात को 1:00 बजे जीजा उसके कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
आरोप लगाते हुए पीड़िता ने यह भी कहा की उसके पिता ने सब कुछ अपनी आंखों से देखा मगर उसकी कोई मदद नहीं की, उल्टा उसे धमकाया और कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। इस संबंध में उसने अपनी चाची को बताया मगर उसकी चाची ने भी उसे अपना मुंह बंद रखने को कहा, इसके बाद उसकी चाची ने उसे दवा खिलाई जिससे उसका मिस कैरेज हो गया।
इसके कुछ दिन बाद पिता ने कहा कि उसे पैसों की जरूरत है तो अपने कानों के टॉप्स बेच दिये। वापस लौटते समय शाम करीब 4:00 बजे उसका पिता उसे संधू पैलेस ले गया, जहां स्वीट्स शॉप मालिक शमशेर सिंह और टेंट हाउस का मालिक दिलबाग सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। थाना घरिंडा पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता, जीजा, चाची, आरोपी शमशेर सिंह और दिलबाग सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।