पंजाब, 17 अगस्त: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज राखी से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बरनाला आ रहे हैं। इस बीच वह नवनियुक्त सुपरवाइजर महिलाओं को नियुक्ति पत्र के रूप में बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। ये समारोह आज दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाला है।
जानकारी के मुताबिक आज सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज बरनाला में राखी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विशेष तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान नव-नियुक्त सुपरवाइजर महिलाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपा जाएगा।
(Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)