Thursday, June 4, 2026
Google search engine

जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुआ भयानक सड़क हादसा: 36 लोगों की मौत, 19 लोग हुए घायल

जम्मू-कश्मीर, 15 नवम्बर |  यहां से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। जम्मू विभाजन के डोडा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे डोडा जिले के बागर इलाके के तारांगल में एक बस अनियंत्रित हो गई और 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि 36 लोगों की मौत हो गई और करीब 19 लोग घायल हो गए। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गयी। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस रूट पर तीन बसें एक साथ चल रही थीं और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments