Sunday, April 19, 2026
Google search engine

बड़ी खबर: प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिक्रम मजीठिया ने दिखाई पेन ड्राइव, लगाया पंजाब के एक और मंत्री पर गंभीर आरोप

चंडीगढ़, 15 नवम्बर |  शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने पंजाब के एक और मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिक्रम मजीठिया ने एक पेन ड्राइव दिखाई और कहा कि यह पेन ड्राइव वह केवल मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिखाएंगे। इस के बाद अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान इस पर कार्रवाई नहीं करेंगे तो इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी जायेगी।

बिक्रम मजीठिया ने कहा कि वह खुद इस पेन ड्राइव का पूरा वीडियो नहीं देख सके, इसलिए उन्होंने इसे मुख्यमंत्री को भेजा है और इस पर कार्रवाई की मांग की है। मजीठिया ने कहा कि ये वीडियो छुपकर नहीं बनाया गया है। जब मंत्री का नाम पूछा गया तो मजीठिया ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के खास मंत्री हैं। इसमें काम करने के बदले किसी का शोषण किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के एक नेता का नाम लिया गया। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि इस नेता ने राशन कार्ड बनवाने के लिए किसी का शोषण किया है।

बिक्रम मजीठिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर और फिर उनके कार्यालय में फोन किया लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान से संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यह वीडियो इतना संवेदनशील है कि वह इसे किसी और को नहीं सौंप सकते है।

उन्होंने बताया कि यह वीडियो एक कार्यक्रम के दौरन एक शख्स ने उन्हे दिया।  मजीठिया ने कहा कि उन्होंने यह वीडियो उस व्यक्ति के मोबाइल और कंप्यूटर पर देखा, जिसने उन्हें पेन ड्राइव दी थी, लेकिन कुछ देर देखने के बाद उन्होंने इसे बंद कर दिया। वह इसे देख भी नहीं सके लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि यह पेन ड्राइव मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी और वह इस पर कोई कार्रवाई करेंगे।

 

(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments