चंडीगढ़, 28 नवंबर| पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के मार्च 2023 में जारी इंटरव्यू को लेकर एडीजीपी जेल को तलब कर लिया है। सरकार द्वारा जांच कमेटी की रिपोर्ट न सौंपे जाने पर हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किया है।

हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई में पेश होकर एडीजीपी जेल बताएं कि अब तक इस मामले में क्या किया गया। जेलों में मोबाइल फोन की स्मगलिंग रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं और सरकार अब भी जवाब दाखिल करने के लिए डेढ़ महीने का समय मांग रही है, जबकि यह बेहद ही गंभीर मामला है।
सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया है, इसलिए अब एडीजीपी जेल हाईकोर्ट आएं और जवाब दें। हाईकोर्ट को सहयोग दे रही एडवोकेट तनु बेदी ने कहा कि इस मामले में मार्च में जांच कमेटी बनी थी लेकिन आज तक जांच ही पूरी नहीं हुई। यह एक बड़ा सवाल है।





