गुरदासपुर, 22 दिसंबर| गुरदासपुर के रहने वाले युवक की यूके में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार काम करते समय युवक के ऊपर दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है। युवक पढ़ाई करने विदेश गया था।
मृतक की पहचान इकरमन सिंह (26) पुत्र मोहन सिंह निवासी प्रेम नगर गुरदासपुर के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार मातम का माहौल है।
मृतक के पिता मोहन सिंह ने बताया कि उनका बेटा 2020 में स्टडी वीजा पर यूके गया था। उन्हें इंडियन एंबेसी से किसी का फोन आया कि उनके बेटे की काम के दौरान दीवार गिरने से मौत हो गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उसकी मौत उसी समय हुई या फिर इलाज के दौरान, इस संबंध में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को अगले साल घर वापस आना था लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
पीड़ित परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से बेटे का शव भारत वापस लाने की मांग की है।