Sunday, April 19, 2026
Google search engine

ई-रिक्शा से उतारने पर नशे में धुत लड़की ने जमकर हंगामा किया, पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा

जालंधर, 22 दिसंबर| गढ़ा इलाके में देर रात नशे में धुत लड़की ने जमकर हंगामा किया,  जिस कारण मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। कुछ देर में 108 एम्बुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल भेज दिया गया। लड़की को वहां से भेजने के बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक प्रवेश कुमार को गढ़ा चौक के पास एक युवती मिली। युवती ने उसे बस स्टैंड के पास छोड़ने को कहा। चालक उसे बस स्टैंड लेकर चला गया। प्रवेश कुमार जब बस स्टैंड पहुंचा तो लड़की ने कहा कि उसे दोबारा गढ़ा के पास छोड़ दो।

जब वह उसे दोबारा गढ़ा लेकर पहुंचा तो युवती ई-रिक्शा के अंदर बेहोश हो गई। इसी दौरान लड़की को उतारने के लिए मोहल्ले की महिलाएं आईं। जिनके साथ नशे में धुत लड़की ने जमकर गाली-गलौज की।

ई-रिक्शा चालक की पत्नी पूजा ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी कोई भी मदद नहीं की गई। उल्टा उन्हें डराया धमकाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments