लुधियाना, 7 जनवरी | लुधियाना की सीटी यूनिवर्सिटी में बीएससी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे दक्षिण सूडान के छात्र मोर्डे मेडी याकोबो एस की मौत हो गई है। छात्र के साथियों का कहना है कि उसका शव कमरे से बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में डॉक्टरों का मानना है कि उसे लगातार उल्टियां हो रही थीं, जो उसकी मौत का कारण हो सकता है।
सूत्रों का कहना है कि एमबीडी मॉल के पास उसे उल्टी हो रही थी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। छात्र को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उसकी मौत की पुष्टि कर सूचना दी गई। मृतक के दोस्तों का कहना है कि पोस्टमार्टम न कराया जाए और शव को सूडान भेजा जाए।
मृतक छात्र की पहचान दक्षिण सूडान के मोर्डे मेडी योकोबो के रूप में की गई है। एक साल पहले वह लुधियाना आया था। इस समय वह सुंदर नगर में नरेंद्र बंसल के मकान में किराये पर रह रहा था। दोपहर 2.45 बजे उनके साथियों ने उनका शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।