Saturday, April 19, 2025
Google search engine

पंजाब में आज ट्रेनें रोकेंगे किसान, MSP और लखीमपुरी का मांगेंगे हिसाब

चंडीगढ़ | फसलों की MSP की लीगल गारंटी समेत कई मुद्दों को लेकर फरवरी महीने से संघर्ष पर चल रहे किसानों द्वारा पंजाब में आज (वीरवार) ट्रेनें रोकी जाएंगी। सुबह साढ़े 12 बजे से दोपहर ढाई बजे तक ट्रेनें रोकी जाएंगी। राज्य के 22 जिलों में 35 जगह ट्रेने रोकने का प्रोग्राम तैयार किया गया है।​​​​ ​​ ट्रेन रोकने का प्रोग्राम संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चलेगा। ऐसे में ट्रेनों से सफर करने वाले लोगो ंको दिक्कत उठानी पड़ सकती है। इस दौरान चंडीगढ़, अंबाला, अमृतसर व जम्मू रूट पर असर पड़ेगा।

किसानों की तरफ से आज रेल रोकने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इस दौरान शंभू बॉर्डर पर भी किसान रेल रोको आंदोलन करेंगे। किसानों की मुख्य मांगों में लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मामले में इंसाफ, एमएसपी गारंटी कानून, किसान मजदूर के कर्जे माफ़ जैसी प्रमुख मांगों को उठाएंगे। किसानों का कहना है कि उनकी मांगे बिल्कुल जायज है।

इस साल किसानों द्वारा यह तीसरा मौका है, जब रेल ट्रैक जाम किए जा रहे हैं। इससे पहले किसानों ने अमृतसर में 15 फरवरी को पहली बार रेल ट्रैक रोके थे। 16 अप्रैल को शंभू ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू किया था, जो कि करीब 34 दिन तक चला था। जबकि अब यह तीसरा मौका है, जब किसानों द्वारा प्रदर्शन का फैसला लिया गया है।

साल में तीसरी बार रेल रोकने का प्रोग्राम

आज जालंधर में फिल्लौर, लोहियां, अमृतसर में मानांवाला, फिरोजपुर तीन जगह, फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन, गुरदासपुर बटाला स्टेशन, होशियापुर, दसूहा, मुकेरियां गढ़शंकर, कपूरथला सुल्तानपुर लोधी, लुधियाना समराला, खन्ना रेलवे ट्रैक प्रभावित होंगे। इसके अलावा रोपड़, संगरूर के धुरी, तरनतारन, बरनाला स्टेशन, और मालेरकोटला में दो जगह धरना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments