Wednesday, April 29, 2026
Google search engine

आंदोलन के 7वें दिन आज हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान, BJP नेताओं के घरों का होगा घेराव

चंडीगढ़, 17 फरवरी | किसान आंदोलन का आज सातवां दिन है। पंजाब के किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन के दौरान एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से और एक सब-इंस्पेक्टर की दम घुटने से मौत हो गई।

इस आंदोलन में पंजाब का सबसे बड़ा किसान संगठन बीकेयू (उगराहां) भी शामिल हो गया है। वे आज से 2 दिनों के लिए पंजाब में सभी टोल फ्री करेंगे। इसके अलावा पंजाब बीजेपी नेता पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केवल ढिल्लों के घर का घेराव करेंगे।

sunil jakhar joins BJP JP nadda welcomes congress leader -Sunil Jakhar : BJP में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता सुनील जाखड़, नड्डा ने कहा-पंजाब में पार्टी मजबूत होगी | Times Now

इसके साथ ही बीकेयू (चारुनी) हरियाणा की तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकालेगी। शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज चारुनी ग्रुप हरियाणा की सभी तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकालेगा। किसानों को सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन का समय दिया गया है। इसलिए किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Power Games: Captain Amarinder Singh may follow loyalists back to Punjab Congress

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि किसानों से आग्रह है कि कोई भी किसान गांव में ट्रैक्टर लेकर न बैठे, इस आंदोलन में भाग लेकर किसानों की आवाज बुलंद करें। ये ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा। किसान 11 फरवरी से दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं और हरियाणा सरकार भारी बल का इस्तेमाल कर उन्हें रोक रही है। इस बीच हरियाणा के शंभू और खनुरी बॉर्डर पर किसानों के बीच झड़प की भी कई खबरें सामने आई हैं, जिसमें बड़ी संख्या में किसान घायल भी हुए हैं।

इस दौरान किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। अब अगली बैठक रविवार को होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments