Sunday, April 19, 2026
Google search engine

मोगा में बुजुर्ग की तेजधार हथियार से हत्या, खेत में मिला शव

मोगा, 18 दिसंबर| यहां एक बड़ी खबर सामने आई है मोगा के भिंडर कलां गांव में 64 साल के एक शख्स की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के सिर पर धारदार हथियार के निशान हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मृतक के बेटे रुपिंदर जीत सिंह ने बताया कि उनके पिता रोजाना खेतों में सैर के लिए जाते थे। बीती रात भी वह खेतों में टहलने गया था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच बुजुर्ग का बड़ा बेटा खेत में गया तो देखा कि उसके पिता का शव वहां पड़ा हुआ है।

इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पिता के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments