Thursday, April 30, 2026
Google search engine

CM भगवंत मान की हड़ताली PCS अफसरों को वार्निंग- 2 बजे तक ड्यूटी पर न आए तो सारे सस्पेंड

लुधियाना के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) की विजिलेंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब के PCS अधिकारी स्ट्राइक पर हैं। लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन करने का अल्टीमेटम दे दिया है।

सीएम भगवंत मान ने आज सुबह ही एक आदेश जारी किया है। उनके ध्यान में आया है कि कुछ अधिकारी ड्यूटी जॉइन नहीं कर रहे और स्ट्राइक पर हैं। वे सरकारी अधिकारी के खिलाफ करप्शन के चार्ज में उठाए गए सख्त कदम से खफा हैं। उन्हें सीएम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सरकार करप्शन के मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी अपनाए हुए है।

सरकारी कर्मचारी होंगे सस्पेंड
सीएम भगवंत मान ने अपने आदेश में इस स्ट्राइक को इललीगल करार दिया है। उन्होंने आदेश में स्पष्ट लिख दिया है कि जो भी अधिकारी आज 11 जनवरी 2023 को 2 बजे तक अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं करता, उसे सस्पेंड कर दिया जाए। जो 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन नहीं करता, उसकी अनुपस्थिति गैर जिम्मेदार मानी जाएगी।

क्या है मामला
पंजाब के लुधियाना में विजिलेंस ने RTA के पद पर तैनात नरिंदर सिंह धालीवाल को गिरफ्तार किया था। RTA ट्रांसपोर्टरों से निजी लोगों के जरिए चालान नहीं काटने की एवज में मासिक वसूली करता था। विजिलेंस ने दिसंबर महीने की इकट्‌ठी की गई राशि के साथ RTA को पकड़ा था।

गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब का PCS कैडर नाराज है। उनके आरोप हैं कि सरकार ऐसे भी किसी की भी शिकायत के आधार पर किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती। जिसके बाद सभी PCS अधिकारियों ने स्ट्राइक की घोषणा की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments