Sunday, April 19, 2026
Google search engine

सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे: 1 महिला की मौके पर मौत, बच्चे सहित 4 लोग घायल

फगवाड़ा, 25 नवंबर| यहां पर एक बड़ा हादसा हो गया है। फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर खड़े कैंटर में कार के टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई है। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।  हादसा इतना भयानक था की इस में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 महिलाएं, ड्राइवर व एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कार सुबह लुधियाना की तरफ जा रही थी। धुंध काफी होने के कारण कार सड़क पर खड़े कैंटर में जा टकराई। लोगों ने बड़ी ही मुश्किल से कार को कैंटर की बैक साइड से बाहर निकाला।

हादसे का मुख्य कारण यहां पर खड़े ट्रक बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments