Thursday, June 4, 2026
Google search engine

बड़ी खबर: चंडीगढ़ के सभी बाॅर्डर हुए सील, किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

चंडीगढ़, 26 नवंबर| किसानों की तीन दिन तक चंडीगढ़ में प्रदर्शन की योजना को देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस सतर्क है। किसान चंडीगढ़ में 26,27 और 28 नवंबर को प्रदर्शन करने के लिए मोहाली और पंचकूला में इकठ्ठे होंगे। इसके बाद वह ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ चंडीगढ़ की सीमा में दाखिल होने की कोशिश करेंगे।

इस की जानकारी मिलने के बाद हरियाणा और पंजाब पुलिस ने शनिवार को चंडीगढ़ पुलिस के साथ बैठक कर किसानों को चंडीगढ़ शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए कई कदम उठाए है। रविवार की सुबह से ही चंडीगढ़ के सभी बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा।

पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग लगाने की तैयारी की जा रही है। आम जनता के लिए पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। अभी तक सारे रास्तों पर यातायात पूरी तरह चल रहे है। इस आन्दोलन की चेतावनी संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन की तरफ से दी गई है।

किसानों की मांग यह है कि, केंद्र सरकार ने किसान यूनियनों के साथ जो वादे किए थे, उन्हे पूरा करे और किसान आंदोलन के दौरान किए गए मुकदमे भी वापस ले। केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। चंडीगढ़ में रविवार से 3 दिन के लिए मोहाली व पंचकूला में रूट डायवर्ट रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments