Sunday, April 19, 2026
Google search engine

इजरायली हमले में टी.वी नेटवर्क अल-जजीरा के कैमरामैन की मौत, युद्ध में मरनेवाले पत्रकारों का आंकड़ा 64 के पार

गाजा, 16 दिसंबर | इजराइल और फिलिस्तीन के युद्ध से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हाल ही में हुए दक्षिणी गाजा में एक स्कूल पर इजरायली हमले में अल जज़ीरा के एक फिलिस्तीनी कैमरामैन की मौत हो गई और मुख्य संवाददाता बुरी तरह से घायल हो गए। टीवी नेटवर्क ने यह जानकारी साझा की है। अधिक जानकारी देते हुए अल जज़ीरा वालों ने बताया कि कैमरामैन समीर अबू दक्का और पत्रकार वाएल दहदौह हमले के बाद दक्षिणी शहर खान यूनिस के एक स्कूल में गए, और जब वे स्कूल पहुंचे, तो एक और इजरायली ड्रोन ने स्कूल पर हमला कर दीया।

हमले में अबू दक्का और दहदौह गंभीर रूप से घायल हो गए। दहदौह ने बताया कि हमले के बाद जब वह मलबे से जैसे-तैसे बाहर आए गए लेकिन डक्का वहीं दबे रह गए। किसी ने मदद नहीं की और वह मारा गया। पत्रकारों की सुरक्षा करने वाली समिति के अनुसार इस युद्ध की शुरूआत से अब तक कुल 64 पत्रकार मारे गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments