बटाला, 20 नवंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। गांव सदारंग में आज उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक 12-13 साल के बच्चे ने गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया। बेअदबी की यह घटना गुरुद्वारे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा रहा था कि कैसे वह लड़का गुरुद्वारे के अंदर दाखिल होता है और पहले वहां माथा टेकता है, फिर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पन्नों को इधर-उधर करता है और प्रसाद में थूककर भाग जाता है।
जब वह दूसरी बार आता है तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अंग फाड़ देता है और गुरुद्वारा साहिब से भाग जाता है। घटना की जानकारी गुरुद्वारे के मुंशी को तब हुई जब उसने रूमाल से छेड़छाड़ देखी। इसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।





