Tuesday, April 28, 2026
Google search engine

DSP हत्याकांड: CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी ऑटो चालक

जालंधर, 4 दिसंबर | पंजाब के जालंधर में सोमवार सुबह बस्ती बावा खेल नहर के पास डीएसपी दलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

बस स्टैंड के पास जिस ऑटो से डीएसपी घर के लिए निकले थे, उसके ड्राइवर ने उनके सिर में गोली मार दी। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी को पुलिस ने बुधवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल पुलिस को आरोपी के पास से पिस्टल बरामद नहीं हुई है। इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज से मदद
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मंगलवार रात करीब 12.30 बजे वर्कशॉप चौक के पास स्थित शराब की दुकान का सीसीटीवी खंगाला, जिसमें आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कुछ भी पुष्टि करने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह कल सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

सूत्रों की मानें तो पुलिस जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी को मेडिकल के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल ले गई है।

वर्कशॉप चौराहे के आसपास जांच जारी रही
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की जांच टीम वर्कशॉप चौक के पास स्थित मामा के ढाबे के आसपास घूम रही थी। पुलिस ने उक्त इलाके में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरे चेक किये, लेकिन कुछ नहीं मिला।

पुलिस ने मंगलवार देर रात शराब दुकान का सीसीटीवी चेक किया तो ऑटो चालक की पहचान हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बुधवार सुबह ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments