Tuesday, April 22, 2025
Google search engine

पंजाब में राखी के दिन बड़ा हादसा, Highway पर पलटी सवारियों से भरी बस

टांडा उड़मुड़, 19 अगस्त | जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गांव पवें झिंगड़ां नजदीक एक निजी कंपनी की यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे और यह बस पठानकोट से जालंधर आ रही थी। इस भयानक हादसे से हर तरफ हाहाकार मच गई। बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं और घायलों को सड़क सुरक्षा बल की टीम द्वारा दसूहा और टांडा के सरकारी अस्पताल में ले जाया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही दसूहा और टांडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और यात्रियों को टांडा और दसूहा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं की एंबुलेंस भी बचाव कार्य में जुट गई हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है और मामले की जांच कर रही है।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments