अमृतसर, 16 नवंबर| शुक्रवार से अमृतसर और हैदराबाद के बीच हवाई सेवा शुरू की जा रही है। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
हैदराबाद के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शुरू होने से पंजाब के श्रद्धालुओं का नांदेड़ में गुरुद्वारा सचखंड श्री हजूर साहिब के दर्शन का सपना पूरा हो जाएगा। हैदराबाद से नांदेड़ साहिब तक का सफर 280 किमी का रहता है, जिसे ट्रेन या टैक्सी से पूरा किया जा सकता है।
(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





