Wednesday, November 4, 2026
Google search engine

रायात बहरा स्कूल के छात्र आरव ने 11वें अंतरराष्ट्रीय के.एल. मेयर कप में जीता सिल्वर मेडल,देश का नाम किया रोशन

रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्र आरव ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित प्रतिष्ठित 11वें अंतरराष्ट्रीय के.एल. मेयर कप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में आरव ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ निश्चय के दम पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर विद्यालय, शहर और पूरे देश का मान बढ़ाया है।

आरव की इस अंतरराष्ट्रीय कामयाबी पर रायत बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति (वाइस चांसलर) डॉ. चंद्र मोहन ने आरव और उसके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “वैश्विक मंच पर पदक जीतना केवल छात्र के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे संस्थान और राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है। यह सफलता छात्र की अथक मेहनत और माता-पिता के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।” उन्होंने आरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर प्रगति की उम्मीद जताई।

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने भी आरव की सराहना करते हुए कहा कि उसकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। खेल छात्रों में धैर्य, संघर्ष और एकाग्रता का संचार करते हैं और आरव ने साबित किया है कि पक्के इरादों से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने भी आरव को शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments