अमृतसर, 25 नवंबर| श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आज गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान में जत्था रवाना किया जाएगा। इस के लिए 896 श्रद्धालुओं को वीजे प्राप्त हुए हैं।
शिरोमणि कमेटी की ओर से सारे प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। श्रद्धालुओं ने अपने वीजा लगे पासपोर्ट भी प्राप्त कर लिए है। कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि 1684 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन को भेजे गए थे, जिनमें से दूतावास ने 896 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया है।
वहीं, 788 श्रद्धालुओं को दूतावास ने वीजा नहीं दिया गया है। जत्थे का नेतृत्व शिरोमणि कमेटी के आंतरिक कमेटी के सदस्य खुशविन्द्र सिंह भाटिया कर रहे हैं जबकि जत्थे के डिप्टी लीडर शिरोमणि कमेटी के सदस्य रणजीत सिंह मंगली और धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य सुखवर्ष सिंह होंगे। जत्था 25 नवम्बर को सुबह 8 बजे शिरोमणि कमेटी के कार्यालय से पाकिस्तान के लिए भेजा जाएगा।
(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





