लीबिया, 17 दिसंबर| लीबिया के तट पर प्रवासियों से भरी एक नाव डूब गई, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया है। नाव पर महिलाओं और बच्चों समेत 80 से ज्यादा लोग सवार थे। इस हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की डूबने से मरने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार लीबिया में सैन्य समूहों ने मानव तस्करी का जाल बिछा रखा है। जो नाव हादसे का शिकार हुई वह प्रवासियों को लेकर लीबिया के रास्ते यूरोप जा रही थी।