Tuesday, April 21, 2026
Google search engine

चंडीगढ़ में मासूम को कार ने कुचला : मौके पर ही मौत, खेलते समय अचानक सड़क पर गाड़ी के सामने आया

चंडीगढ़ के गांव मलोया में कार ने एक साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार और आसपास के अन्य लोग बच्चे को अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हादसा गुरुवार शाम करीब 6 बजे हुआ।

पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान डड्‌डूमाजरा के रहने वाले टैक्सी चालक पंकज के रूप में हुई है। हालांकि मामला जमानती धारा के तहत दर्ज होने के चलते आरोपी को बाद में छोड़ दिया गया।

खेलते हुए कार के सामने आया बच्चा
पुलिस ने बताया कि हादसा मलोया के सरकारी स्कूल के पास हुआ। बच्चा खेलता हुआ सड़क पर कार के सामने आ गया। बच्चे के अचानक सामने आने पर आरोपी टैक्सी चालक तुरंत ब्रेक नहीं लगा पाया। इससे बच्चा कार के नीचे आ गया।

पहले बच्चे को भी एक्सीडेंट में खोया
बच्चे का पिता मजदूरी करने वाला मोहम्मद मुबारक है। पुलिस जांच में पता लगा कि मोहम्मद मुबारक के पहले बेटे की मौत भी एक्सीडेंट में हुई थी। अब दूसरे बेटे की भी कार के नीचे आने से मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत से परिवार गमजदा है। आसपास के लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments