लुधियाना। लुधियाना में युवती के साथ एक कपड़ा कारोबारी ने कार में रेप कर दिया। रेप का आरोपी पहले भी युवती के साथ शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बना चुका था। आरोपी के खिलाफ पहले ही युवती ने अदालत में भी केस दायर किया हुआ है। आरोपी युवती के संपर्क फिर से आ गया और उससे माल का लेन-देन करने लगा।
बताया जा रहा है कि युवती पजामा बनाने का कारोबार करती है। वहीं जो आरोपी है उसका फील्डगंज में रेडिमेड कपड़ों का कारोबार है। आरोपी की पहचान रमन नैय्यर (34) के रूप में हुई है। आरोपी जोशी नगर गली नंबर 1 हैबोवाल का रहने वाला है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
2008 से है युवती की पहचान
शिकायतकर्ता युवती की आरोपी से 2008 से पहचान है। पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी रमन नैय्यर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी बाद में शादी करने से मुकर गया। इस मामले को लेकर उसने अदालत की शरण ली।
पैसे लेने के लिए फोन किया तो समराला चौक बुलाया
कुछ महीने केस आदि चलने के बाद आरोपी रमन फिर से उसके संपर्क में आ गया और उससे पजामे आदि माल खरीदने लगा। आरोपी ने माल के पैसे उसे देने थे। युवती मुताबिक उसने पैसे लेने के लिए उसे फोन किया तो आरोपी ने उसे समराला चौक बुला लिया।
कार में बिठाकर ले गया, रास्ते में रेप किया
युवती मुताबिक आरोपी उसे अपने वैगनार कार में बैठा कर पैसे देने के बहाने समराला ले गया। समराला से वापस आते समय उसने उसके साथ जबरदस्ती गाड़ी में रेप किया। युवती मुताबिक उसने काफी शोर मचाया लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी और घटना को अंजाम दे दिया। युवती मुताबिक उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई जिसके बाद आरोपी खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।





