Wednesday, April 22, 2026
Google search engine

मीन और सिंह राशि के लिए शुभ रहेगा सूर्य-शनि का अशुभ योग, मकर सहित 4 राशियों के लिए हानिकारक

16 दिसम्बर से सूर्य धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वे वहाँ पर अपने गुरु बृहस्पति की सेवा में 14 जनवरी 2023 तक रहेंगे, जिसके चलते एक माह के लिए कोई भी मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। इसके साथ खर मास शुरू हो जाएगा। सूर्य एक महीने तक धनु राशि में ही रहेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से धनु संक्रांति शुरू हो जाएगी। जिसे धनुर्मास भी कहा जाता है। 14 जनवरी तक सूर्य और शनि का द्विद्र्वादश योग बन रहा है। यानी ये दोनों ग्रह आपस में दूसरी और बारहवीं राशि में रहेंगे। ज्योतिष में इस ग्रह-स्थिति को अशुभ माना गया है।

ज्योतिषीय ग्रंथों और विद्वानों के मुताबिक ये दोनों ग्रह आपस में दुश्मन हैं। ऐसा होने से देश में राजनैतिक और आर्थिक उतार-चढ़ाव तो आएंगे ही मौसम में भी बदलाव होंगे। इन दोनों ग्रहों का असर 12 राशियों पर भी पड़ेगा।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ऐसी ग्रह स्थिति जब-जब बनती है, तब देश-दुनिया में उथल- पुथल और अनचाहे बदलाव भी होते हैं। ग्रह-स्थिति के कारण देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इन ग्रहों की वजह से देश में अराजकता का माहौल बन सकता है। आम लोगों में प्रशासन को लेकर असंतोष बना रहेगा। प्रशासनिक फैसलों से विवाद और तनाव की स्थिति भी बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के जीवन में अनचाहे बदलाव होने की आशंका है। छोटे और बड़े नेताओं के बीच ताल-मेल की कमी रहेगी।

अव्यवस्था के कारण सरकारी नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। इस ग्रह स्थिति के कारण लोगों के दिल-दिमाग में अनिश्चितता रहेगी। कई लोगों के साथ क्या करें, क्या न करें की स्थिति बनी रहेगी और किस्मत का साथ भी नहीं मिल पाएगा।

इन 6 राशियों पर रहेगा मिला जुला असर
सूर्य और शनि के योग से मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों पर मिला-जुला असर रहेगा। इन 6 राशियों के लोगों की मेहनत बढ़ेगी। कामकाज से जुड़े कुछ रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। तनाव और दौड़-भाग भी रहेगी। यात्रा के योग हैं। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े फैसले हो सकते हैं। रहने या काम करने की जगह में बदलाव होने की भी संभावना बन रही है।

शनि और सूर्य के एक ही राशि में आ जाने से सिंह और मीन राशि वाले लोग अशुभ असर से बचेंगे। नौकरी और बिजनेस में मेहनत बढ़ेगी और उसका फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। भाई-बहन, दोस्त और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। दुश्मनों पर जीत भी मिलने के योग बन रहे हैं।

शनि और सूर्य का अशुभ योग वृष, मिथुन, कन्या और मकर राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इन राशियों के लोग मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद होने की आशंका है। किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा। धन हानि भी हो सकती है। लोन से जुड़े कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अधिकारियों या बड़े लोगों से विवाद होने के योग बन रहे हैं। कामकाज और रहने की जगह में बदलाव के योग बन रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments