Tuesday, April 28, 2026
Google search engine

धार्मिक स्थल की दूसरी मंजिल पर अचानक भयानक लगी आग, लाखों का कीमती सामान नष्ट

फगवाड़ा, 29 अक्टूबर | फगवाड़ा के सपरोड़ गांव के पास एक धार्मिक स्थल की दूसरी मंजिल पर अचानक भयानक आग लग गई। इससे लाखों रुपये का कीमती सामान नष्ट हो गया।

धार्मिक स्थल के सेवादारों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर विभाग फगवाड़ा को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची  गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं इस घटना में धार्मिक स्थल की दूसरी मंजिल पर पड़े लाखों रुपये के कीमती सामान को भारी नुकसान हुआ है।

आग की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है। धार्मिक स्थल के सेवादारों का दावा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments