Thursday, April 16, 2026
Google search engine

पंजाब के 3 जिलों में बारिश की संभावना, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर | पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह शाम की ठंड बढ़ गई है। वहीं, दिन के अधिकतम तापमान में कमी आई है। 24 घंटे में 0.1 डिग्री औसत अधिकतम तापमान गिरा है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया है। आज राज्य के तीन जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

दूसरी तरफ पराली जलाने के मामले थम नहीं रहे हैं। इस वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार गिर रहा है। पंजाब की अपेक्षा चंडीगढ़ में AQI की स्थिति ज्यादा खराब है। मंगलवार सुबह पांच बजे चंडीगढ़ का AQI 228 दर्ज किया गया है। शहर अब ऑरेंज जोन में आ गया है। दिवाली पर स्थिति और खराब होने की संभावना हैं। वहीं, सेहत विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments