Tuesday, April 28, 2026
Google search engine

दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम बच्चे को कुचला, मचा कोहराम

जालंधर, 17 अक्टूबर | जालंधर में घटे दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते इलाका वडाला चौक के निकट एक ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। मृतक की पहचान 3 वर्षीय धर्मवीर के रूप में हुई है।

मृतक के पिता दिनेश का कहना है कि वह अपने बच्चे के साथ-साथ सड़क किनारे जा रहा था तो इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर हो गई। ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों द्वारा उसे दबोच लिया गया तथा वहीं घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि चार दिनों के भीतर यह दूसरा मामला है, जिसमें सड़क हादसे में दूसरे बच्चे की जान गई है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस करीब एक डेढ़ घंटे के पश्चात घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद लोगों का पुलिस के खिलाफ भी काफी गुस्सा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments