Sunday, April 19, 2026
Google search engine

रक्षा सेवा कल्याण मंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि की भेंट

चंडीगढ़। पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री फौजा सिंह सरारी ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर साल 7 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन समूचे भारत के नागरिक सशस्त्र बलों का धन्यवाद करते हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं और इसके साथ ही पूर्व सैनिकों की विधवाओं और उनके बच्चों के कल्याण के लिए वित्तीय सहायता देते हैं।

रक्षा सेवा कल्याण डायरैक्टोरेट की टीम ने रक्षा सेवा कल्याण मंत्री फौजा सिंह सरारी को उनके निवास स्थान पर टोकन फ्लैग भेंट किया। मंत्री ने झंडा दिवस फंड में दान भी किया और शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की।

श्री सरारी ने देश की अखंडता की रक्षा के लिए सैनिकों की तरफ से दिये बलिदानों की सराहना की। उन्होंने यह भी हिदायत की कि सैनिकों, ईएसएम और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हर संभव यत्न किये जाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments