चंडीगढ, 8 फरवरी| पंजाब की मान सरकार ने अब Mid-Day-Meal में बच्चों को केले की जगह पंजाब के मौसमी फल देने का फैसला लिय़ा है। साथ ही शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है।
निर्णय में बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग से Mid-Day-Meal में केवल केला उपलब्ध कराने के बजाय कोई मौसमी फल शामिल करने को कहा है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को भेजे गए एक पत्र के अनुसार, उन्हें Mid-Day-Meal में मौसमी फलों को शामिल करने के लिए कहा गया है।





