Sunday, April 19, 2026
Google search engine

दिल्ली MCD चुनाव में AAP को बहुमत : AAP 130, BJP 99 सीटें जीतीं

AAP ने दिल्ली नगर निगम (MCD) भाजपा से छीन लिया है। भाजपा 15 सालों से सत्ता में थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से AAP ने 130 सीटें जीत ली हैं। 4 पर आगे चल रही है। वहीं, BJP दूसरे नंबर पर चली गई है। पार्टी ने 99 सीटों पर विजय दर्ज की। 4 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 7 सीटों पर विजय मिली है। 3 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए थी।

केजरीवाल के मंत्रियों के इलाकों में AAP का सूपड़ा साफ
मनीष सिसोदिया के विधानसभा में 4 सीटें हैं। भाजपा ने 3 पर जीत दर्ज की। पार्टी के खाते में एक ही सीट गई। उधर, जेल में बंद सत्येंद्र जैन के विधानसभा में 3 वार्ड है। पार्टी तीनों पर भाजपा से हार गई। उधर, अरविंद केजरीवाल के वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक से पार्टी के उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया। उधर, आप विधायक अनानतुल्ला के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस विजयी हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments