Sunday, April 19, 2026
Google search engine

मां-बेटी को ट्रक ने मारी टक्कर, मां की मौके पर ही मौत, बेटी ने अस्पताल में तोड़ा दम

गुरदासपुर, 26 दिसंबर | गुरदासपुर के हरदोशर्नी रोड के मुख्य चौराहे पर ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस प्रशासन ने ट्रक चालक को ट्रक समेत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक मां-बेटी के शवों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक मां और बेटी की पहचान मां लवली (27 वर्ष) और चार साल की बेटी सनज के रूप में की गई है, जिनके साथ छह साल का बच्चा भी था, जो सुरक्षित बच गया है।

इस संबंध में मृतक मां-बेटी के परिजन और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक मां-बेटी घर से अपनी बेटी की दवा लेने के लिए ई-रिक्शा पर सवार होकर जा रही थीं। जब वे हरदोशनी रोड के मुख्य चौराहे पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। इस हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments