Sunday, April 19, 2026
Google search engine

भीषण सड़क हादसे में 2 बाइक सवार दोस्तों की मौत

पटियाला, 22 दिसंबर| नाभा में सड़क हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय संजय कुमार गांव रोहटी छन्ना और नरेंद्र सिंह गांव छन्नी के रूप में हुई है। दोनों दोस्त एक फैक्ट्री में काम करते थे। मृतक आपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

हादसा साध स्वामी सत्संग घर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। मृतकों में संजय की शादी 20 दिन पहले ही हुई थी। संजय के घर में जो खुशी का माहौल था, अब वह मातम में बदल गया है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए। रोहटी पुल चौकी प्रभारी जयदीप शर्मा ने बताया कि मृतक नरेंद्र सिंह के भाई लखबीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना सदर नाभा में मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments