उत्तर प्रदेश, 17 दिसंबर| यूपी के इटावा जिले में एक ट्रक ने ढाबे पर सो रहे लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार इटावा-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ढाबे में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से ढाबे की दीवार ढह गई। हादसे के वक्त ढाबे के अंदर कुछ लोग सो रहे थे और ढाबे के मलबे में दबने से तीन लोग घायल हो गए तथा तीन लोगों की मौत हो गई।
लोगों से सूचना मिलने पर DSP-SSP समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन बुलाकर ढाबे में घुसे ट्रक को बाहर निकाला और फिर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।





