Tuesday, June 2, 2026
Google search engine

सेल्फी लेने के चक्कर में पुल से गिरी 17 साल की लड़की, हालत गंभीर

रोहतक, 17 दिसंबर|  सेल्फी लेने के चक्कर में आए दिन लोग किसी ना किसी हादसे का शिकार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के रोहतक से सामने आया है। 17 साल की  लड़की सेल्फी लेते समय पुल से गिर गई। लड़की का वीडियो भी सामने आया है। 17 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है, की नीचे खड़े लोग उसे रोकते रहे लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। इसके बाद वह 25 फुट की ऊंचाई से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ी।

घायल लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत काफी खराब है और वह बयान देने की हालत में नहीं है। लड़की को अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। मामला रेलवे ट्रैक पर गिरने का होने से इसकी जांच जीआरपी कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments