Sunday, April 19, 2026
Google search engine

लुधियाना में सिगरेट गोदाम में चोरी: 3 चोर शटर उखाड़ कर 4 लाख की सिगरेट ले फरार

लुधियाना, 17 दिसंबर|  टिब्बा रोड स्थित सिगरेट गोदाम में बाइक सवार चोरों ने गोदाम का शटर उखाड़ कर, करीब साढ़े 4 लाख की विदेशी सिगरेट चोरी कर फरार हो गए है। तीन चोरों बाइक पर चोर आधे-आधे घंटे का गेप डालकर आए वारदात को अंजाम दिया। तीन चक्कर में बदमाशों ने सिगरेट की पेटियां चुराई हैं।

पीड़ित साहिल बबर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद करके रात को घर चला गया। सुबह उनकी दुकान के नजदीक चने भटूरे बेचने वाले ने फोन कर बताया कि गोदाम का शटर उखड़ा हुआ है। साहिल के मुताबिक उसने तुरंत दुकान पर आकार देखा तो वह दंग रह गया।

साहिल ने थाना टिब्बा में मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की तालाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments