Sunday, April 19, 2026
Google search engine

गुरदासपुर में इंजीनियर भाइयों ने पेश की मिसाल; नौकरी की जगह कर रहे फूलों की खेती, कमा रहे लाखों

गुरदासपुर, 17 दिसंबर| गुरदासपुर में 2 इंजीनियर भाइयों ने मिसाल कायम की है। पैतृक जमीन न होने के बावजूद उन्होंने न केवल खेती को अपना मुख्य व्यवसाय बनाया, बल्कि ठेके पर जमीन लेकर फूलों की खेती की, जिससे फूलों के साथ सब्जियां उगाकर वह सालाना 12 लाख रुपये कमा रहे हैं।

इस बारे में जतिन और नितिन ने बताया कि उन्होंने BTec और IT सेक्टर की पढ़ाई की है। उन्होंने निजी कंपनियों में काम करने या विदेश जाने के बजाय कृषि क्षेत्र में काम करना पसंद किया। उन्होंने गुरदासपुर शहर के बाहरी इलाके में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पट्टे पर ली है और उसमें फूलों और सब्जियों की खेती का काम शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें फूलों की खेती का कोई अनुभव नहीं था लेकिन उन्होंने यूट्यूब से इसकी जानकारी ली और इसे सफल बनाया। करीब 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें सफलता मिली। वह फूल और पौधे तैयार करते हैं और उसे बेचते हैं।

उन्होंने कहा कि खेतों में आधुनिक प्रकार के बीज और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। वे रासायनिक दवाओं और उर्वरकों के स्थान पर देशी खाद और राख आदि का उपयोग करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments