Sunday, April 19, 2026
Google search engine

Ola के CEO भाविश अग्रवाल ने स्वदेशी AI Krutrim को किया लॉन्च, ChatGPT और Bard को देगा टक्कर

नई दिल्ली, 16 दिसंबर| ओला के CEO भाविश अग्रवाल ने भारतीयों के लिये देसी चैटबॉट लॉन्च दिया है, जिसका नाम है कृत्रिम एआई (Krutrim AI)। यह एआई 22 भारतीय भाषाओं में लॉन्च किया गया है।

भाविश अग्रवाल ने 15 दिसंबर को इसे लॉन्च किया है, जो एक मल्टी-लैंग्वेज मॉडल है। भारत का यह एआई ChatGPT और Bard को तगड़ी टक्कर देगा।

यह एआई भारत की संस्कृति को दर्शाता है। एआई यानी आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस जिसे हिंदी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता कहते हैं। कृत्रिम एआई के लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान भाविश अग्रवाल ने इस चैटबॉट का प्रिव्यू दिखाया। यह बिल्कुल चैटजीपीटी और बार्ड की तरह काम करता है। यह भारत की 22 भाषाओं को समझ सकता है और 10 भाषाओं में टेक्स्ट तैयार कर सकता है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments