Sunday, April 19, 2026
Google search engine

जालंधर: धुंध के कारण भयानक हादसे में पलटी कार, लेफ्टिनेंट की दर्दनाक मौत

जालंधर, 16 दिसंबर| जालंधर स्थित पतारा में धुंध के कारण पतारा गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जिसमें लेफ्टिनेंट की मौत हो गई है और उनके साथ मौजूद कैप्टन की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान लेफ्टिनेंट अच्छित जो कि मूल रूप से हरियाणा से थे और घायल हुए कैप्टन की पहचान राजस्थान के नागौर के रहने वाले युवराज के रूप में हुई है, जिनका मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा है।।

 पुलिस ने मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हादसा पतारा के गांव नरंगपुर के पास स्थित टी-पॉइंट पर हुआ। जांच अधिकारी ASI जीवन सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्ति कार से हरीपुर रेंज से जालंधर कैंट अपने हेड ऑफिस लौट रहे थे। तभी उनका कार का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। जिसके बाद राहगीरों की मदद से अच्छित को तुरंत रामामंडी स्थित जोहल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा ASI जीवन सिंह ने बताया कि हादसा रात को करीब 2.30 बजे हुआ जिसकी जानकारी उन्हें सुबह मिली। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments