ओंटारियो, 16 दिसंबर| कनाडा पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई , 4 पंजाबी युवकों को दुकान से शराब लूटने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
ओंटारियो में 25 से 30 साल की उम्र के 4 पंजाबियों ने एक शराब की दुकान से 50,000 डॉलर की शराब चुरा ली, जिन्हे ब्रॉम्पटन पुलिस ने मिसिसॉगा की एक पार्किंग से गिरफ़्तारी कर ली है। आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह, जसविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह और शाहनजदीप सिंह के रूप में हुई है।





