बिलासपुर, 16 दिसंबर | हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक पंजाबी व्यक्ति ने स्कूटी के साथ पैराग्लाइडिंग करके सभी को हक्का-बक्का कर दीया है। पैराग्लाइडर ने स्कूटी के साथ आसमान में 6 से 7 किलोमीटर तक तकरीबन 200 फीट की उंचाई पर उड़ान भरी। पायलट के इस हैरतअंगेज कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है।
पंजाब के मूल निवासी हर्ष ने बिलासपुर के बंदला साइट से उड़ान भरी और गोविंद सागर झील के किनारे पर उतरे। वह कई वर्षों से पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने पैराग्लाइडिंग में महारथ हासिल कर ली है। इस बीच उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, जो उन्हें देखकर हैरान रह गए।





