Saturday, April 18, 2026
Google search engine

पंजाब में 4.4 डिग्री तक पहुंचा तापमान, छाने लगा कोहरा, हादसों का खतरा भी बढ़ा

चंडीगढ़, 14 दिसंबर | पंजाब में कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे के बीच पंजाब में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब में घने कोहरे का दौर जारी रहेगा। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे की चादर के कारण हादसों में बढ़ोतरी की खबरें भी रोजाना बढ़ रही हैं।

इसके तहत माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र के अधिकांश जिले सुबह के समय कोहरे से ढके रहेंगे। 16 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने जा रहा है। इसका पंजाब के मौसम पर कितना असर पड़ेगा इसका फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है।

हरियाणा का महेंद्रगढ़ 5.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। राज्य में कई जगहों पर दृश्यता 15 मीटर तक रही। इसके साथ ही पंजाब में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम तापमान जालंधर के नूरमहल में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के फरीदकोट में सबसे कम विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर रही।

अमृतसर में दृश्यता 500 से 1000 मीटर, लुधियाना में 200 से 500 मीटर, पटियाला में 500 से 1000 मीटर, बठिंडा में दो से चार किलोमीटर रही. इसके अलावा अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.2 डिग्री, पटियाला में 6.0 डिग्री, पठानकोट में 5.9 डिग्री, बठिंडा में 5.0 डिग्री, गुरदासपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments