लुधियाना, 14 दिसंबर | यहां से एख बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने एक नशेड़ी युवक को सरेआम नशा करते हुए देखा, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। मामला लुधियाना के आत्म नगर का बताया जा रहा है, जहा AAP विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 40 के खाली प्लॉटों में तीन युवकों ने नशा कर रहे थे, विधायक के काफिले को देखकर वे सचेत हो गए और उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन उनमें से एक युवा नशा तस्कर पकड़ा गया और उसके पास से विधायक को नशीली दवाएं मिलीं, जिस पर विधायक को गुस्सा आ गया और उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया।
विधायक कुलवंत सिद्धू ने कहा कि वह अपने हलके में नशा बर्दाश्त नहीं करेंगे। तस्करों को चेतावनी भी दी गई।





