पटियाला, 11 दिसंबर | पटियाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। इधर, देर रात पुलिस ने सतिंदर सरताज का शो बंद करा दिया। ये शो राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी में चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मंच पर चढ़कर शो रुकवा दिया। पुलिस द्वारा शो बंद कराने से लोगों में भारी गुस्सा देखा गया। इस मौके पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
दरअसल, शो की परमिशन सिर्फ 10 बजे तक ही थी, जिसके चलते पुलिस को शो बंद कराना पड़ा।





