फिरोज़पुर, 9 दिसंबर| पुलिस ने नशा तस्कर का घर सील किया है। शुक्रवार को ड्रग तस्कर विक्की के गांव खलचियां जद्दी स्थित 1220 वर्ग फीट के मकान पर पुलिस ने जब्ती का नोटिस लगा दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने विक्की की जो संपत्ति जब्त की है, वह ड्रग तस्करी से कमा कर बनाइ गई है। उसे फिरोजपुर सिटी पुलिस ने 6 सितंबर 2021 को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था और आब भी आरोपी जेल में है। इस साल अब तक फिरोजपुर पुलिस ने 30 से ज्यादा ड्रग तस्करों की 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति जब्त की है।





